KOTPUTLI-BEHROR: नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी का किया स्वागत

KOTPUTLI-BEHROR: नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी का किया स्वागत

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
निकटवर्ती राज्य हरियाणा के नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी का शनिवार को कोटपूतली आगमन पर कस्बे के शक्ति विहार स्थित चिमनपुरा हाऊस पर पूर्व विधायक रामचन्द्र रावत के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुवा देवी रावत ने चौधरी का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता मालीराम कम्पाउन्डर व रामसिंह सिनेटर, समाजसेवी बनवारी लाल छावड़ी, सरपंच विक्रम छावड़ी, पूर्व सरपंच सांवत गुर्जर, पूर्व सरपंच संतोष गुर्जर, राजेश रावत, युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राकेश रावत, छात्र नेता दीपक गुर्जर, अशोक आंडिया, मनोज गुर्जर समेत अन्य मौजूद रहे।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *