अब 3 मार्च तक सभी अदालतों में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार
भूख हड़ताल जारी, धरना देकर किया प्रदर्शन
कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
कोटपूतली में जिला न्यायालय खोलने की मांग को लेकर वकीलों ने अपने आंदोलन की समय सीमा बढ़ा दी है। लगातार 9वें दिन भी वकीलों ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और कोर्ट परिसर में धरना देकर भूख हड़ताल भी की। ज्ञात रहे कि बुधवार को पेश हुए बजट में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के लिए डीजे कोर्ट की घोषणा तो कर दी गई है, लेकिन यह कोर्ट कोटपूतली में खुलेगा या फिर बहरोड़ में? इसका कोई उल्लेख नहीं है। चूंकि, बहरोड़ के वकील भी बहरोड़ में डीजे कोर्ट खोलने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। हांलाकि, कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल से लेकर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के विधायक और खुद सांसद भी डीजे कोर्ट कोटपूतली में खोलने की पैरवी कर चुके हैं, जबकि सिर्फ बहरोड़ विधायक जसवंत यादव ही बहरोड़ में डीजे कोर्ट खुलवाने के प्रयास में हैं। गुरुवार को जिला अभिभाषक संघ की एक मीटिंग अध्यक्ष उदयसिंह तंवर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि कोटपूतली जिला मुख्यालय पर जिला एवं सत्र न्यायालय व उसके समकक्ष जिला न्यायालयों को स्थापित करवाने के लिए 3 मार्च तक सभी सिविल, सैशन और राजस्व न्यायालयों में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान भूख हडताल को भी निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान एडवोकेट रमाकांत शर्मा, सागरमल शर्मा, राजकमल बसीठा, रणजीत मीणा, सुरेश बबेरवाल ने भूख हडताल की। वकीलों ने धरना देकर जमकर नारेबाजी भी की। धरने में संघ के उपाध्यक्ष रणजीत वर्मा, सचिव हेमंत शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, विजय सैनी, चेतराम रावत, विकास मीणा, ओमप्रकाश सैनी, नवीन कुमार मीणा, रेखा चतुर्वेदी, मुकेश यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता रिछपाल चौधरी, जयसिंह शेखावत, रामचंद्र यादव, बजरंग लाल शर्मा, पीके जोशी, जितेंद्र रावत, राजेंद्र चौधरी, हजारी लाल आर्य, अशोक आर्य, दयाराम गुर्जर, राजेश शर्मा, सुबेसिंह मोरोडिया, केके शर्मा, भूपेश वर्मा, प्रेमप्रकाश शर्मा, शिवकुमार शर्मा, रामानंद गुर्जर, भोजराज यादव, ओमप्रकाश सैनी समेत बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे।

Tại app xn88, người chơi có thể lựa chọn nhiều phương thức thanh toán khác nhau như: thẻ ngân hàng nội địa, ví điện tử, và các cổng thanh toán quốc tế. Điều này giúp dễ dàng lựa chọn phương thức phù hợp với nhu cầu cá nhân mà không gặp khó khăn trong quá trình giao dịch.
Đăng ký tài khoản tại 888slot apk chỉ mất khoảng 2 phút với các bước đơn giản. Bạn cần cung cấp thông tin cơ bản như email, số điện thoại và thiết lập mật khẩu an toàn. Sau khi đăng ký, hệ thống sẽ gửi mã xác nhận qua SMS hoặc email để hoàn tất quá trình tạo tài khoản.
Hơn 1.000+ kèo cược thể thao tốt nhất thị trường sở hữu tỷ lệ thưởng cạnh tranh đang được 3 NPH Sportsbook cập nhật mỗi ngày tại game 66b. Bạn có thể thử sức với 40+ bộ môn khác nhau như: Bóng đá, bóng rổ, bóng chuyền, khúc côn cầu, Boxing, võ tổng hợp MMA,…