कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली प्रदेश की सह प्रभारी डा.अल्का सिंह गुर्जर के जन्मदिन पर शुक्रवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री हीरालाल रावत की अगुवाई में गायों की सेवा की गई। कार्यकर्ताओं ने कालूहेड़ा तथा पनियाला गौशाला में गायों को गुड़ एवं दलिया खिलाया। इस दौरान भाजपा नेता सावंतराम रावत, बुधराम गुर्जर, प्रकाश चंद रावत, धर्मपाल कसाना, योगेश गुर्जर, अमित कसाना, विजेंद्र गुर्जर समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
2025-02-21