KOTPUTLI-BEHROR: अहीर रेजीमेंट के लिए ध्यानाकर्षण सभा कल

KOTPUTLI-BEHROR: अहीर रेजीमेंट के लिए ध्यानाकर्षण सभा कल

यादव महासभा सक्रिय, बैठक आयोजित

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
यादव महासभा कोटपूतली ने श्रीकृष्ण छात्रावास में बैठक आयोजित कर 2 मार्च को जयपुर में होने वाली अहीर रेजीमेंट ध्यानाकर्षण सभा में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष रामावतार यादव ने की। इस दौरान रामावतार यादव समेत पूर्व एसडीआई राजेंद्र यादव और पूर्व अध्यक्ष गिरधारी लाल यादव ने भी प्रस्तावित सभा की महत्ता पर प्रकाश डाला। बैठक में रामजीलाल यादव, सुखलाल यादव, कोषाध्यक्ष लालाराम यादव, सत्यवीर यादव, दलीचंद यादव, योगेश यादव, रोहिताश यादव, प्रकाशचंद, बाबूलाल, रामसिंह, रामकरण, परताराम सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने आगामी सभा में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने का संकल्प लिया। बैठक में यादव समाज की एकता और अधिकारों को लेकर भी चर्चा हुई।

Share :