जयपुर/सच पत्रिका न्यूज
गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार गौशालाओं के रख-रखाव के लिए संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट वर्ष 2024-25 में गौशालाओं को देय अनुदान सहायता राशि में 10 फीसदी की वृद्धि की गई थी। अब बजट वर्ष 2025-26 में भी 15 फीसदी की वृद्धि के लिए घोषणा की गई है। गोपालन मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 4 हजार 140 गौशालाएं संचालित हैं। इनमें से 3 हजार 43 गौशालाएं इस वर्ष अनुदान सहायता राशि के लिए पात्र है। नियमानुसार गौशाला में 100 गौवंश की संख्या होने पर अनुदान दिया जाता है।
कुमावत ने कहा कि पात्र गौशालाओं को 9 माह का अनुदान दिया जाता है। वर्षा ऋतु में पर्याप्त चारे की व्यवस्था होने से अगस्त, सितम्बर और अक्टूबर में अनुदान नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा की पात्र 37 गौशालाओं को अनुदान दिया गया है। इससे पहले विधायक गोपीचंद मीणा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में गोपालन मंत्री ने बताया कि गौ संवर्धन एवं संरक्षण के लिए ‘राजस्थान गौ संरक्षण एवं संवर्धन निधि नियम 2016 संशोधित नियम 2021‘ के प्रावधान अनुसार पात्र गौशालाओं में संधारित गौवंश को भरण-पोषण के लिए सहायता राशि, पंचायत समिति स्तरीय नंदीशाला योजना जनसहभागिता योजना, ग्राम पंचायत गौशाला एवं पशु आश्रय स्थल जनसहभागिता योजना, गौशाला विकास जनसहभागिता योजना, गौकाष्ठ मशीन योजना संचालित है।
इन योजनाओं में पात्र पंजीकृत गौशालाओं को गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए चारे-पानी एवं पशु-आहार अनुदान देने का प्रावधान है। साथ ही, आधारभूत परिसम्पतियों के निर्माण के लिए भी सहायता राशि दी जाती है। कुमावत ने बताया कि भीलवाड़ा में गौशालाओं एवं नंदीशालाओं को भूमि आवंटन का कोई प्रकरण लम्बित नहीं है। उन्होंने भीलवाड़ा की अनुदान एवं सहायता से वंचित अपात्र गौशालाओं की सूची सदन के पटल पर रखी।
Share :
66b ios Thông tin cá nhân của người chơi được bảo mật với bất kỳ bên thứ ba nào khi không có sự đồng ý của bạn. Mọi dữ liệu người dùng cung cấp khi đăng ký tài khoản hoặc thực hiện giao dịch đều được lưu trữ an toàn chỉ được sử dụng cho mục đích duy nhất là phục vụ khách hàng tốt hơn.
slot365 casino Điều này đồng nghĩa với việc nếu bạn nạp 1 triệu đồng, bạn có thể nhận thêm 1 triệu đồng nữa để tham gia các trò. Đây là cơ hội tuyệt vời để tân binh mới có thể làm quen và trải nghiệm nhiều dịch vụ tại đây mà không lo mất quá nhiều vốn ban đầu.
game 66b Đối với người chơi mới, nơi đây mang đến chương trình khuyến mãi nạp tiền lần đầu cực kỳ hấp dẫn. Khi làm thao tác này thì hội viên sẽ nhận được một khoản thưởng tương ứng với tỷ lệ phần trăm trên số tiền nạp, thường từ 50% đến 100%.