नए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
“सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण” की भावना के साथ कार्यरत भारत विकास परिषद शाखा कोटपूतली के वार्षिक चुनाव पालिका प्लाजा में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी सतवीर यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुई।
सेवा कार्यों का ब्यौरा और प्रेरणादायक विचार साझा किए गए
शाखा सचिव अरविंद शरण बंसल ने वर्षभर की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान गौ सेवा प्रकल्प प्रमुख प्रकाश जांगिड़ ने गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं अंग एवं देहदान प्रकल्प प्रमुख सुभाष मीणा ने परिषद के सेवा कार्यों पर विस्तार से चर्चा की और “मरुधरा को मिलकर स्वर्ग बनाएंगे” गीत के माध्यम से एकजुट होकर सेवा कार्य करने का संदेश दिया।
नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन
चुनाव अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया शुरू करते हुए अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन आमंत्रित किए।
अध्यक्ष पद के लिए राजेश दीवान का नाम प्रस्तावित किया गया। सचिव पद के लिए बजरंग लाल शर्मा एडवोकेट का नाम रखा गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल बंसल को चुना गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से समर्थन कर सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराया और नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
राष्ट्रगान के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के अंत में शाखा अध्यक्ष डॉ. मनोज गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन अरविंद शरण बंसल ने किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक डॉ. वासुदेव गुप्ता, शाखा संरक्षक प्रेम कुमार गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश गोयल, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share :