नगर भ्रमण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई फूले जयंती
कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती महात्मा ज्योतिबा फूले संस्थान और सैनी सभा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में विशाल नगर भ्रमण व शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ फल-सब्जी मंडी से एडीएम ओम प्रकाश सहारण, सभापति पुष्पा सैनी तथा सीताराम दास महाराज ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में स्थानीय विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई और महात्मा फूले, माता सावित्री बाई, महादेव-पार्वती व राधा-कृष्ण की भव्य झांकियां निकाली गई। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया तथा जलपान की व्यवस्थाएं भी की गई। संस्थान के अध्यक्ष हनुमान सैनी व जनप्रमुख रामौतार सैनी ने बताया कि यह शोभायात्रा सामाजिक एकता का प्रतीक बनी। रैली के दौरान महात्मा फूले को भारत रत्न देने की मांग भी जोरशोर से उठाई गई। मुख्य चौराहे पर आयोजित समारोह में वक्ताओं ने महात्मा फूले की प्रेरणादायक जीवनी और उनके योगदान को याद करते हुए समाज में समानता, शिक्षा और न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। आयोजन सैनी युवा टीम ने झांकियों के संयोजन और प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान पूर्व चेयरमैन शंकरलाल सैनी, प्रकाश सैनी व महेंद्र सैनी, रामसिंह दादुका, दुर्गाप्रसाद सैनी, कैलाशचंद सैनी, फूलचंद सैनी, बिड़दीचंद सैनी, कन्हैया सैनी, जगदीश सैनी, ख्यालीराम, सुगन भाई, भीखाराम सैनी, जिला पार्षद मंजू रावत, जगमाल सिंह यादव, पार्षद प्रमोद सैनी, उमेश आर्य, राकेश सैनी, कमल सैनी, रोहिताश सैनी, योगेश सैनी, रामसिंह, ओमप्रकाश सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण सैनी, शिक्षाविद कैलाशचंद सैनी, इन्द्राज कसाना, अमरसिंह सैनी, नत्थूराम सैनी और रणजीत सैनी समेत समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यहां रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
दूसरी तरफ सैनी विकास संगठन द्वारा भी महात्मा फूले जयंती ग्रीन वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाई गई। दीप प्रज्जवलन से शुरु हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिलाध्यक्ष बबलू बबेरवाल ने अतिथियों को माला, दुपट्टा और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान विशाल रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम में कैलाश चंद सैनी, महेश जमालपुरिया, महेंद्र सैनी, महावीर सैनी, परमानंद सैनी, सुरेश सैनी सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। इधर, शहर के केशव नगर में श्री महात्मा ज्योतिबा फूले जन जागृति विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष रामचंद्र सैनी की अध्यक्षता में फूले जयंती मनाई गई। दूसरी ओर सैनी सभा संस्था नारेहड़ा द्वारा नारेहड़ा के विवेकानंद उमा आदर्श विद्या मंदिर में अध्यक्ष नानकराम सैनी की अध्यक्षता में फूले जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में शिक्षाविद् रतनलाल सैनी, ईश्वर सैनी, डा.श्याम लाल, बनवारीलाल, गिरधारीलाल, अमरसिंह व अशोक समेत काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।


188v app không chỉ tập trung vào việc cung cấp dịch vụ cá cược, mà còn chú trọng vào chất lượng trải nghiệm người dùng, bao gồm giao diện thân thiện và hỗ trợ khách hàng. Điều này khiến người chơi cảm thấy thoải mái và an toàn hơn khi tham gia các hoạt động giải trí trên trang web.
Tại tải 188v, người chơi có thể lựa chọn nhiều phương thức thanh toán khác nhau như: thẻ ngân hàng nội địa, ví điện tử, và các cổng thanh toán quốc tế. Điều này giúp dễ dàng lựa chọn phương thức phù hợp với nhu cầu cá nhân mà không gặp khó khăn trong quá trình giao dịch.
Would you be involved in exchanging links?
Heya! I just wanted to ask if you ever have any trouble with hackers? My last blog (wordpress) was hacked and I ended up losing a few months of hard work due to no data backup. Do you have any methods to stop hackers?
I?¦ve been exploring for a little bit for any high quality articles or blog posts on this kind of house . Exploring in Yahoo I at last stumbled upon this site. Studying this information So i?¦m happy to exhibit that I have an incredibly good uncanny feeling I came upon exactly what I needed. I such a lot no doubt will make certain to do not fail to remember this site and provides it a glance on a constant basis.
Good write-up, I am normal visitor of one’s web site, maintain up the excellent operate, and It’s going to be a regular visitor for a long time.