KOTPUTLI-BEHROR: कुल्हाड़ी व लाठियों से युवक पर हमले का आरोप

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
पनियाला थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी, डंडों व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त आशिष योगी पुत्र बजरंग लाल योगी निवासी बनार ने पनियाला थाने में तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार आशिष योगी जब अपने गांव की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में शिव मंदिर के पास गांव के ही अजय उर्फ टिंकू उसका भाई सोनू और चाचा लीलाराम उर्फ राजेन्द्र ने उसे रोक लिया और गाली-गलौच करते हुए उस पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोप है कि सबसे पहले अजय ने लकड़ी से वार किया, जिससे आशिष ने अपने हाथों से बचाव किया और उसके हाथ में चोट आई। इसके बाद लीलाराम ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया, जिससे उसकी आंख पर गंभीर चोट आई और उसे चार से पांच टांके लगाने पड़े। पीडि़त ने यह भी आरोप लगाया कि उसी दिन हमलावरों ने उसके पिता बजरंग लाल के साथ भी उनकी दुकान पर मारपीट की और वहां रखा सामान जबरदस्ती ले गए। पनियाला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Share :