बंदियों से सुनी समस्याएं, सुधार के दिए निर्देश
कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला सचिव एवं एडीजे पवन जीनवाल ने बुधवार को कोटपूतली उपकारागृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और जेल परिसर की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं व सुरक्षा आदि बिंदुओं पर स्थिति का जायजा लिया गया। एडीजे जीनवाल ने जेल प्रशासन को आवश्यक सुधार व सुविधाओं में सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। बंदियों से मानवीय दृष्टिकोण से संवाद करते हुए उन्होंने बताया कि न्याय प्रणाली का उद्देश्य केवल दंड नहीं, बल्कि पुनर्वास और सुधार भी है। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण जरुरतमंदों को न्याय दिलाने व अधिकारों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर है।