कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
रविवार को खेडक़ी वीरभान स्थित मंदिर परिसर में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। यह कार्य समाजसेवी रतनलाल शर्मा द्वारा चलाए जा रहे परिंडे अभियान के अंतर्गत किया गया। यह आयोजन संत सत्ताईसा मंडल अध्यक्ष मानदास महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। महाराज ने कहा कि असहाय जीवों की सेवा से मन को सच्ची प्रसन्नता मिलती है और यही भगवान की सच्ची भक्ति है। उन्होंने बताया कि मानव जीवन का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि पकृति और जीवों की रक्षा करना भी है। कार्यक्रम में कृष्ण दास, मनोज, अशोक यादव, सौरभ शर्मा, सुरेंद्र, बिशन सिंह, अंजनी शर्मा, सूरज और अनिल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
2025-05-25
gtixxi
pvjwk4
xgtfbw
wjpay3
ukaavq
y3418t
5sg2jo