KOTPUTLI-BEHROR: पैरागोन करियर इंस्टिट्यूट का भव्य शुभारंभ, नीट–जेईई फाउंडेशन तैयारी को मिलेगा नया आयाम

KOTPUTLI-BEHROR: पैरागोन करियर इंस्टिट्यूट का भव्य शुभारंभ, नीट–जेईई फाउंडेशन तैयारी को मिलेगा नया आयाम

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज़

शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में पैरागोन करियर इंस्टिट्यूट (पीसीआई) का भव्य उद्घाटन समारोह बुधवार को बड़ी ही धूमधाम से संपन्न हुआ। शहर में आयोजित इस शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख संत महामंडलेश्वर मोहनदास महाराज, रतिराम दास और सीताराम दास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर की। जैसे ही उद्घाटन हुआ, परिसर में मौजूद अभिभावकों, छात्रों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। समारोह में पैरागोन एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन कैलाश चंद सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि कोटपूतली और आसपास के क्षेत्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं विशेषकर नीट और आईआईटी- जेईई के लिए गुणवत्तापूर्ण कोचिंग की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए पैरागोन करियर इंस्टिट्यूट की स्थापना की गई है। संस्थान का उद्देश्य कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों को मजबूत फाउंडेशन कोर्स उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सक्षम बनाना है। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और छात्रों ने भी नए संस्थान के शुभारंभ पर उत्साह व्यक्त किया तथा बेहतर भविष्य की उम्मीद जताई। मंच पर हुए सम्मान समारोह के दौरान अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पैरागोन करियर इंस्टिट्यूट के फाउंडर डॉ. हेमंत सैनी, अकैडमिक हेड सीबी गुर्जर, न्यू पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एमडी लेखराज सैनी, प्रधानाचार्य राजेंद्र यादव, एचएम पूजा सैनी, सुरेश चंद, देवेंद्र, कृष्ण, निरंजन, दिनेश सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था संचालक मंडल ने सभी विशिष्ट अतिथियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए।

Share :