बालकृष्ण शुक्ला/सच पत्रिका न्यूज़
कोटपूतली-बहरोड़।
कोटपूतली के राजपूताना पीजी कॉलेज में गुरुवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था प्राचार्य डॉ. एच.एन. धोलीवाल ने बताया कि जनसेवा, जनभागीदारी, सुशासन एवं सामाजिक सरोकार की भावना को सुदृढ़ करने तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को जीवन रक्षा के प्रति जागरूक करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई तथा कार्यक्रम से संबंधित फोटो व वीडियो को विकसित भारत–जन सेवा अभियान के पोर्टल पर अपलोड किया गया। इस अवसर पर उपप्राचार्य उमराव लाल, सहायक प्रोफेसर सुरेश कुमार रिवालिया, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, राजकुमार, राधेश्याम मोरवाल, राकेश पूनिया, हंसराज आर्य, लेखाकार केदार नाथ सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।
2026-09-17
