दिग्गजों के सिर सजा ताज, कहीं जश्न तो कहीं लॉटरी से हुआ फैसला

दिग्गजों के सिर सजा ताज, कहीं जश्न तो कहीं लॉटरी से हुआ फैसला

कोटपूतली में देर रात घोषित हुए सरपंच चुनाव परिणाम

बालकृष्ण शुक्ला/सच पत्रिका न्यूज़
कोटपूतली-बहरोड़।
कोटपूतली पंचायत समिति क्षेत्र में शुक्रवार को संपन्न हुए पंच-सरपंचों के चुनाव परिणाम देर रात तक घोषित किए गए। ग्राम पंचायत मुख्यालय स्तर पर परिणाम जारी करने तक उम्मीदवारों व समर्थकों की सांसें थमी रही। रात को मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा रही। इस दौरान सभी केन्द्रों पर भारी पुलिस जाब्ता मुस्तैद रहा। वहीं निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम योगेश सिंह देवल अपनी टीम के साथ क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों के निर्वाचन अधिकारियों के सम्पर्क में रहकर स्थिति से लगातार अपडेट होते रहे। नतीजे आने के बाद विजेताओं के समर्थकों ने जमकर पटाखे छोड़े और नारे लगाते हुए गांव की सड़कों पर अपने नवनिर्वाचित सरपंच को कंधे पर उठाकर विजय जुलूस निकाला। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और ग्रामीणों के बीच मोबाइल फोन पर बधाइयों का आदान-प्रदान होने लगा। पंच-सरपंच पद के इन चुनावी नतीजों में कई दिग्गज जहां धराशाही हो गए, वहीं कुछ परिणाम लोगों की उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत सामने आए हैं।
रोमांचक मुकाबलों में बनेठी में लॉटरी से हुआ फैसला
​ग्राम पंचायतों से सामने आए नतीजों में कई पंचायतों में मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे की टक्कर वाला रहा। बनेठी ग्राम पंचायत में सुरेश सिंह और भीम सिंह के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा, जहां दोनों ही प्रत्याशियों को 1069-1069 वोट मिले। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने लॉटरी निकाली, जिसमें सुरेश सिंह को विजेता घोषित किया गया। वहीं चिमनपुरा ग्राम पंचायत में ललिता देवी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी गीता को 690 मतों के भारी अंतर से हराकर क्षेत्र की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इसके अलावा रायकरणपुरा में बेहद नजदीकी मुकाबला देखा गया, जहां मनोज कुमार ने भीमराज गुर्जर को महज 26 वोटों के अंतर से हराया। राजगढ़ में प्रदीप कुमार यादव ने पूरण रावत को 30 वोटों से शिकस्त दी, जबकि हांसियावास में रीना देवी ने मनीषा देवी को केवल 44 मतों से पराजित किया। कंवरपुरा में भी कड़ा मुकाबला रहा, जहां मीरा देवी ने सरोज देवी को 40 मतों से हराया। कल्याणपुरा कलां में ललिता ने लक्ष्मी को 57 मतों से मात दी तथा कुजोता में नरेन्द्र प्रसाद यादव ने नेतराम को 66 मतों के अंतर से पराजित कर जीत का परचम लहराया।
इन निर्वाचित सरपंचों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को दी पटखनी
​पंचायत समिति की अन्य ग्राम पंचायतों के परिणाम भी काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे। गोरधनपुरा में महेश कुमार यादव ने सौरभ को 553 मतों से करारी शिकस्त दी, तो शुक्लावास में मुकेश देवी ने सरोज को 548 वोटों से हराया। बसई ग्राम पंचायत में मनोज चौधरी ने विक्रम गुर्जर को 529 मतों के अंतर से पराजित किया। खड़ब ग्राम पंचायत में सरोज कंवर ने 492 मतों के अंतर से किरण को हराया, वहीं जयसिंहपुरा में माया देवी ने सुनीता को 365 वोटों से मात दी। आसपुरा में मुकेश कुमार ने अजय कुमार मीणा को 354 मतों से हराया और पवाना अहीर में मिश्री देवी ने रिंका कुमारी यादव को 340 वोटों के अंतर से पराजित किया। छारदडा में मामली देवी ने ममता मीणा को 312 मतों से हराया, जबकि नारहेडा में सुरेश कुमार सैनी ने कैलाश सिंह को 303 वोटों से मात दी। दादुका में सुनील बलाई ने कैलाश हरिजन को 236 मतों से हराया, तो कायमपुराबास में भी रोशन लाल ने प्रेम प्रकाश वर्मा को ठीक 236 मतों के अंतर से पराजित किया। अमरपुरा ग्राम पंचायत में सजना देवी ने चिड़िया देवी को 224 मतों से मात दी। बखराना में रोशनी देवी ने शर्मीला यादव को 209 वोटों से हराया और बनका में ममता बाई ने पूजा वर्मा को 205 मतों के अंतर से शिकस्त दी। मोरदा में संदीप मोरोडिया ने दीपक कुमार मोरोडिया को 196 मतों से हराया। देवता ग्राम पंचायत में पंकज देवी ने सुमन देवी को 189 वोटों से मात दी, केशवाना राजपूत में हीरा लाल ने राजेश कुमार को 173 मतों से हराया तथा खेड़ा निहालपुरा में रामकरण ने प्रमोद कुमार को 150 वोटों के अंतर से पराजित किया। चुरी में अनीता ने मुनेश यादव को 148 मतों से हराया, भालोजी में देवेन्द्र प्रसाद यादव ने देशराज यादव को 140 वोटों से मात दी, कुहाडा में सुमन देवी ने विमला देवी को 138 मतों से हराया और बनार ग्राम पंचायत में हनुमान प्रसाद ने संजय कुमार गुर्जर को 125 वोटों के अंतर से पराजित कर सरपंची का ताज अपने नाम किया।

Share :