बालकृष्ण शुक्ला/सच पत्रिका न्यूज़
कोटपूतली-बहरोड़।
शहर के न्यू परागोन पब्लिक स्कूल परिसर में दीपावली के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं कल्पनाशीलता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दीया मेकिंग एवं कार्ड मेकिंग प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय चेयरमैन कैलाश चन्द सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रचनात्मक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के आत्मविश्वास, कल्पनाशीलता और छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम बनती हैं। प्रतियोगिताओं के परिणामों में कार्ड मेकिंग स्पर्धा में नव्या जांगिड़, गिरतिक, निकिता यादव और तनु यादव ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वंशिका सैनी, अक्षिता यादव व नाजुक द्वितीय तथा तानिया गुर्जर, अंकिता गुर्जर व साक्षी खापरवाल तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं दीया मेकिंग प्रतियोगिता में कनिका, लक्ष्मी शुक्ला, अंकिता गुर्जर, अलिफिया खान, प्रियांशी सैनी एवं काव्या सैनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रुचि यादव, रुपेश यादव व भूमिका यादव ने द्वितीय तथा आशीष मीणा, रिओना व कनिष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस पूरे आयोजन में बबीता, जिज्ञासा, खुशी, किरण की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय एमडी लेखराज सैनी, प्रधानाचार्य राजेंद्र यादव, डॉ. हेमंत सैनी, देवेंद्र सैनी, सुरेश चंद, अरविंद, करुणा, अमित व खामोश आदि मौजूद रहे।
2026-10-31
