जयसिंह गौशाला में निःशुल्क दवा वितरण एवं पशु स्वास्थ्य परामर्श शिविर

जयसिंह गौशाला में निःशुल्क दवा वितरण एवं पशु स्वास्थ्य परामर्श शिविर

बालकृष्ण शुक्ला/सच पत्रिका न्यूज़
कोटपूतली-बहरोड़।
स्थानीय श्री जयसिंह गौशाला में राकेश फार्मा लिमिटेड के सौजन्य से पशुओं के लिए निःशुल्क दवा वितरण एवं उनके रख-रखाव संबंधी परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर गिरीश पटेल एवं राज पटेल के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में जोनल मैनेजर (राजस्थान-हरियाणा) पुरुषोत्तम शर्मा ने स्वयं उपस्थित होकर कंपनी के प्रमुख उत्पाद जैसे रूमेक पाचक पाउडर एवं लिवोफिड लिवर टॉनिक अपने हाथों से पशुओं को खिलाए व पिलाए। इस दौरान उन्होंने पशुपालकों को पशुओं की उचित देखभाल, पोषण और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान कीं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1975 से कार्यरत राकेश फार्मा केयर फॉर स्पीचलेस (मूक प्राणियों की सेवा) के भाव से उच्च गुणवत्ता के उत्पादों के लिए जानी जाती है। कार्यक्रम में टीम साथी रामचंद्र चौधरी ने भी अपनी सेवाएं समर्पित कीं। इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए गौशाला उपाध्यक्ष जुगल शर्मा, महामंत्री प्रहलाद बंसल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बालासिया एवं व्यवस्थापक व पूर्व पार्षद मनोज गौड़ सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने जोनल मैनेजर पुरुषोत्तम शर्मा का आभार व्यक्त कर उनका सम्मान किया।

Share :