JAIPUR: आरटीई लॉटरी: तीन लाख बच्चों को मिलेगा मुफ्त दाखिला

JAIPUR: आरटीई लॉटरी: तीन लाख बच्चों को मिलेगा मुफ्त दाखिला

पोर्टल पर देखें वरीयता क्रम — शिक्षामंत्री ने निकाली आरटीई की लॉटरी

तीन लाख बच्चों को मिलेगा नि:शुल्क दाखिला

वेब पोर्टल पर आवेदन की आईडी एवं मोबाइल नंबर से लॉगिन कर देख सकेंगे वरीयता क्रमांक

 जयपुर/सच पत्रिका न्यूज

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा संकुल परिसर सभागार में आयोजित एक सादा समारोह में बुधवार को नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(ग) के तहत ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया का शुभारंभ किया। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए तीन लाख से अधिक बच्चों को गैर-सरकारी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। राज्य में कुल 34,799 पात्र गैर-सरकारी विद्यालयों के लिए यह लॉटरी निकाली गयी, जिससे लाखों बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा। अभिभावक बेव पोर्टल पर आवेदन आईडी व मोबाइल नंबर के माध्यम से अपने बच्चे की वरीयता सूची में स्थिति देख सकते हैं। शिक्षामंत्री ने असहाय वर्ग और अल्पआय वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा की सौगात देते हुए ऑनलाइन पोर्टल पर क्लिक करते हुए लॉटरी का शुभारंभ किया। लॉटरी द्वारा वरीयता सूची को अभिभावक विद्यालयवार वेबपोर्टल http://www.rajpsp.nic.in/ के होम पेज पर ‘अभ्यार्थी प्राथमिकता क्रम’ पर क्लिक करके देख सकते हैं। यहां आवेदन की आईडी नंबर व मोबाइल नंबर से लॉगिन करके वरीयता क्रमांक सभी आवेदित विद्यालयों में एक साथ देख सकते हैं।

तीन साल से अधिक आवेदन

नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) (ग) के तहत समस्त गैर राजकीय विद्यालयों में नि:शुल्क सीट्स प्रवेश के लिए वरीयता क्रम हेतु ऑनलाइन लॉटरी में तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों के नाम शामिल किए गए हैं। नि:शुल्क सीट पर प्रवेश हेतु राज्य में कुल 34,799 पात्र विद्यालय हैं जिनमें आवेदन प्राप्त विद्यार्थियों की संख्या 3,08,064 है। इनमें बालकों की संख्या – 1,61,816, बालिकाओं की संख्या -1,46,241 और कुल थर्ड जेन्डर की संख्या – 7 है।

बालक-बालिकाओं की कुल संख्या – 3,08,064

—कुल बालकों की संख्या – 161816

—कुल बालिकाओं की संख्या -146241

—कुल थर्ड जेन्डर की संख्या – 7

इनका कहना है —

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आरटीई लॉटरी के माध्यम से चयनित सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग वंचित व अल्पआय वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि आरटीई से संबंधित परिवादों (अपीलों) के शीघ्र समाधान हेतु विभाग द्वारा एक नया पोर्टल प्रस्तावित किया गया है, जिसमें अभिभावक एवं विद्यालय अपने परिवाद दर्ज कर सकेंगे। यह पोर्टल प्रणाली में पारदर्शिता और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करेगा। इस मौके पर शासन सचिव शिक्षा कृष्ण कुणाल ने चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि 9 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2025 तक अभिभावक विद्यालयों में वरीयता के अनुसार रिपोर्टिंग कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों का 21 अप्रैल तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना है। इस अवसर पर राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अनुपमा जोरवाल, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सीताराम जाट और अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक सुरेश कुमार बुनकर सहित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share :

7 Comments

  1. Thông qua hệ thống tường lửa WAF 5 lớp và công nghệ mã xác thực 2AF, trang chủ 66b ẩn danh tuyệt đối mọi tài khoản người chơi đồng thời, mã hóa toàn bộ hoạt động khi hội viên truy cập, sử dụng dịch vụ, sản phẩm. Vì thế, bạn hoàn toàn có thể yên tâm khi cá cược tại đây.

  2. xn88 game Cùng với hệ thống bảo mật đạt chuẩn SSL 256-bit và đội ngũ hỗ trợ khách hàng 24/7, nhà cái từng bước xây dựng được hình ảnh một nhà cái trẻ nhưng cực kỳ bản lĩnh.

  3. 188v IM và TF Gaming chắc chắn sẽ không làm bạn thất vọng khi cung cấp hơn 35+ tựa game cá cược Thể thao điện tử cực kỳ hấp dẫn. Bạn có thể xem nhanh tỷ lệ cược sớm – trước trận đấu để bắt ngay kèo thơm cho riêng mình: Kèo chấp bản đồ, kèo tổng số Round, kèo Chẵn/Lẻ,…

  4. Giao diện đẹp và dễ sử dụng là một trong những ưu điểm nổi bật của xn88 đăng nhập. Với màu trắng và xanh biển tươi mát làm màu chủ đạo, làm cho giao diện của trang web rất dễ chịu và không nhàm chán.

  5. Trong bài viết này, chúng ta sẽ khám phá chi tiết, từ các sản phẩm cá cược, chương trình khuyến mãi, đến lý do tại sao trở thành lựa chọn hàng đầu của người chơi tại Việt Nam. Chúng ta cũng sẽ tìm hiểu cách tham gia, mẹo chơi hiệu quả và các tính năng nổi bật khiến link 188v nổi bật trên thị trường cá cược trực tuyến.

  6. Howdy! This post couldn’t be written any better! Reading this post reminds me of my old room mate! He always kept talking about this. I will forward this article to him. Pretty sure he will have a good read. Thanks for sharing!

  7. Great paintings! This is the type of information that should be shared across the net. Shame on Google for no longer positioning this post upper! Come on over and consult with my web site . Thanks =)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *