नई कार्यकारणी का गठन व प्रतिभाओं को किया सम्मानित
कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
अग्रवाल चौधरी संगठन समिति का 67वां वार्षिक अधिवेशन मंगलवार को शहर के श्रीराम भवन परिसर में आयोजित हुआ। इस दौरान नई कार्यकारणी का गठन व प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के सभापति पुष्करमल चौधरी, अध्यक्ष योगेश शरण बंसल तथा विशिष्ठ अतिथि रामभवन के अध्यक्ष राकेश खजांची थे। मंत्री प्रमोद गुप्ता ने वार्षिक प्रतिवेदन, कोषाध्यक्ष राकेश खजांची ने आय-व्यय का ब्यौरा व श्मशान विकास समिति के अध्यक्ष उत्तम बंसल व अमित कुमार बंसल ने समिति के कार्यों का ब्यौरा पेश किया। अधिवेशन में भामाशाह सीए राधेश्याम बंसल ने अपनी माताजी स्व.गीता देवी व पिता पूर्व प्राचार्य स्व.केदारमल बंसल की स्मृति में समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व चांदी का सिक्का व उपहार भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद संगठन की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई।
सुरेश अध्यक्ष व दीपक बंसल महामंत्री बने
अधिवेशन में नई कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुरेश चौधरी, उपाध्यक्ष भारत बंसल, महामंत्री दीपक बंसल, सहमंत्री नितेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीए अमित कुमार बंसल चुने गए तथा रमेश बंसल, अशोक बंसल, संतोष शरण, संदीप बंसल, गोविंद शरण तथा प्रमोद बंसल को सदस्य के रूप में कार्यकारणी में शामिल किया गया। वहीं, श्मशान विकास समिति की नई कार्यकारणी में उत्तम कुमार गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में दशरथ शरण, अमरनाथ जागीरदार, ओमप्रकाश खजांची, बजरंग शरण बंसल, जितेन्द्र चौधरी, अनिल शरण बंसल, राजेश गुप्ता, अनूप बंसल, सुशील बंसल, घनश्याम बंसल, विनीत बंसल, अनुराग बंसल, कुलदीप बंसल, सुभाष बंसल, अंचल बंसल, पदम शरण बंसल, सुरेंद्र बंसल, राजेश बंसल, पवन बंसल, मनोज बंसल, राजेंद्र बंसल, किशन शरण बंसल, अमित बंसल, अंचल गुप्ता, पुष्कर बंसल, अजय गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, सुरेश बंसल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। संचालन योगेश शरण व दीपक बंसल ने संयुक्त रूप से किया।
Share :
jo2ur9
poyubc
4r3y9v
zapw0h
cqarpe
dmh8sl
3xtywt
6b4o6n
dx4stq
huxcpq
45z19s