KOTPUTLI-BEHROR: रिकार्ड चोरी और धोखाधड़ी करने का आरोप

कबीर उत्थान समिति का मामला, मुकदमा दर्ज

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
कबीर उत्थान समिति, कोटपूतली के विवादित मामले में एक पक्ष ने रिकार्ड चोरी करने और धोखाधड़ी कर समिति का नवीनीकरण करा लेने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि मामले में समिति के सचिव भगवान सहाय धानका ने इस्तगासा के जरिए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने समिति को क्षति और खुद को लाभ पहुंचाने की नीयत से समिति का रिकॉर्ड चोरी कर लिया और षडयंत्र रचकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए। जिनके आधार पर उन्होंने समिति के रिकॉर्ड में अपना नाम संधारित कराते हुए समिति का नवीनीकरण भी करा लिया। इस संबंध में बाबूलाल, सुरेश, ललित, हजारीलाल, अनिश तथा संतलाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

 

Share :

3 Comments

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  2. Thank you for another informative site. Where else could I get that kind of info written in such a perfect way? I’ve a project that I am just now working on, and I have been on the look out for such info.

  3. As I web site possessor I believe the content matter here is rattling fantastic , appreciate it for your efforts. You should keep it up forever! Best of luck.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *