KOTPUTLI-BEHROR: सीवर लाइन के गड्ढे में फंसी क्रेन और पिकअप

KOTPUTLI-BEHROR: सीवर लाइन के गड्ढे में फंसी क्रेन और पिकअप

कुंजविहार कॉलोनी में टला बड़ा हादसा

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
शहर की कुंजविहार कॉलोनी में चल रहे सीवरेज लाइन निर्माण कार्य में लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। बीती रात हुई बारिश के बाद सीवर लाइन के अधूरे और असुरक्षित गड्ढे कई जगहों से धंस गए। इसी दौरान एक क्रेन और पिकअप वाहन अचानक गड्ढे में जा फंसे। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना नगर परिषद और निर्माण एजेंसी की लापरवाही को उजागर करने के लिए काफी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है और कहीं भी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। इससे पहले भी इसी कॉलोनी में गड्ढे धंसने के कारण हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं। लिखित शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। क्रेन की मदद से फंसे वाहनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक कॉलोनीवासियों को घंटों असुविधा झेलनी पड़ी। लोगों ने मांग की है कि सीवर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की जाए और निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई कर जिम्मेदारों को दंडित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

Share :