KOTPUTLI-BEHROR: गजानंद टीलावत सभाध्यक्ष और विनोद पाल यादव अध्यक्ष निर्वाचित हुए, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की जिला कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न

KOTPUTLI-BEHROR: गजानंद टीलावत सभाध्यक्ष और विनोद पाल यादव अध्यक्ष निर्वाचित हुए, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की जिला कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न

अनिल शर्मा मंत्री व पूरण कसाना वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की कोटपूतली-बहरोड़ जिला इकाई के चुनाव रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कालूराम मीणा के निर्देशन में कराए गए। इसे लेकर आयोजित बैठक में कोटपूतली सहित बहरोड़, पावटा, विराटनगर, बानसूर व नीमराना को मिलाकर बनाई गई जिला कार्यकारिणी का चुनाव विस्तृत चर्चा के बाद निर्विरोध कराया गया। संघ के कोटपूतली उपशाखा अध्यक्ष रणवीर सिंह शेखावत ने बताया कि कार्यकारिणी में गजानंद टीलावत सभाध्यक्ष, बजरंग सिंह व कमल कुमार शर्मा उप सभाध्यक्ष, विनोद पाल यादव अध्यक्ष तथा अनिल कुमार शर्मा मंत्री पद पर चुने गए तो वहीं पूरणचंद कसाना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुमेश कुमार सैनी कोषाध्यक्ष, ताराचंद यादव उपाध्यक्ष (माध्यमिक शिक्षा), संदीप यादव उपाध्यक्ष (प्राथमिक शिक्षा), विजेंद्र कुमार सिरोहीवाल सचिव (प्राथमिक शिक्षा), निर्मला यादव महिला मंत्री, सरस्वती यादव प्रधानाचार्य सदस्य, संपत कंवर पंचायत समिति शिक्षक सदस्य, अशोक कुमार वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि व रामानंद यादव को सेवानिवृत शिक्षक सदस्य का दायित्व सौंपा गया। प्रदेश संरक्षक उमरावलाल वर्मा एवं अलवर द्वितीय के संगठन मंत्री लालसिंह ने उपस्थित जनों को संगठन की रीति-नीति एवं दायित्व बोध से अवगत कराया। इस मौके पर जिला महासमिति के सदस्य रघुवीर सिंह शेखावत, प्रधानाचार्य बजरंग सिंह राजपूत, जोगेंद्र सिंह राठी, ओमप्रकाश भार्गव, नरेश बंसल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *