KOTPUTLI-BEHROR: कल्पना अग्रवाल होंगी कोटपूतली-बहरोड़ की जिला कलेक्टर, शुभम चौधरी को सिरोही का जिम्मा

KOTPUTLI-BEHROR: कल्पना अग्रवाल होंगी कोटपूतली-बहरोड़ की जिला कलेक्टर, शुभम चौधरी को सिरोही का जिम्मा

72 आईएएस और 121 आरएएस अफसरों का तबादला

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
भजनलाल सरकार ने आईएएस अफसरों के तबादले किए है। कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर शुभम चौधरी का तबादला कर दिया है। अब कल्पना अग्रवाल कोटपूतली-बहरोड़ की जिला कलेक्टर होंगी। शुभम चौधरी को सिरोही लगाया गया है, जबकि अलवर जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी का तबादला कर उनके स्थान पर आशीष गुप्ता को लगाया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने देर रात आदेश जारी कर दिए हैं। 72 आईएएस व 121 आरएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए है। जानकारी के मुताबिक, विश्वमोहन शर्मा जिला कलेक्टर केकड़ी से हटाकर आयुक्त मिड डे मिल राजस्थान लगाया गया है। प्रकाशचंद शर्मा को बांसवाड़ा के कलेक्टर से कार्यकारी निदेशक राजस्थान शहरी पेयजल सीवरेज लगाया गया है। राजेंद्र विजय को बालोतरा के कलेक्टर पद से हटा दिया गया है। उन्हें विशिष्ट शासन सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग लगाया गया है। नरेंद्र गुप्ता जिला कलेक्टर बारा का तबादला कर उन्हें विशिष्ट शासन सचिव राजस्व विभाग लगाया गया है।
धौलपुर के जिला कलेक्टर भी हटे
धौलपुर के जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल को हटा दिया है। विभागीय जांच आयुक्त बनाया गया है। रूक्मणि रियार को हनुमानगढ़ के कलेक्टर पद से आयुक्त नगर निगम जयपुर ग्रेटर लगाया गया है। सिद्धार्थ सिहाग को चूरू कलेक्टर से हटाकर संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय जयपुर लगाया गया है। इसी प्रकार जोधपुर के कलेक्टर हिंमाशु गुप्ता को हटा दिया गया है। उन्हें आयुक्त उद्योग विभाग एवं वाणिज्य कारपोरेट सामाजिक की जिम्मेदारी दी गई है। नमित मेहता को पाली कलेक्टर से भीलवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है। अललर कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी को राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान लगाया गया है। हरजीलाल अटल को फलौदी का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि आशीष गुप्ता को अलवर का कलेक्टर बनाया गया है। कानाराम को हनुमानगढ़ का कलेक्टर बनाया है। आलोक रंजन को चित्तौडग़ढ़ का कलेक्टर बनाया है। महावीर प्रसाद मीणा को कोटा कलेक्टर से एमडी राजस्थान राज्य बुनकर संघ लिमिटेड जयपुर लगाया गया है। लक्ष्मीनारायण मंत्री को पाली का कलेक्टर लगाया है। कल्पना अग्रवाल को बहरोड़ का कलेक्टर बनाया है। पुष्पा सत्यानी को चूरू का कलेक्टर बनाया है। अजय सिंह राठौड़ को झालावाड़ का कलेक्टर बनाया है। जबकि गौरव अग्रवाल को जोधपुर का कलेक्टर बनाया है। इसी तरह चिन्मयी गोपाल को झुंझुनूं और शुभम चौधरी को सिरोही का कलेक्टर बनाया है। सुरेश कुमार ओला को जयपुर संस्कृत शिक्षा विभाग लगाया गया है। कमर उल जमान चौधरी को सीकर का कलेक्टर लगाया है। भंवर लाल को राजसंमद का कलेक्टर लगाया गया है। आशीष मोदी को निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग लगाया गया है। अंकित कुमार सिंह को डूंगरपुर का कलेक्टर, डा.अरुण गर्ग को सलूंबर का कलेक्टर, बाबूलाल गोयल को जयपुर ग्रेटर नगर निगम आयुक्त से निदेशक स्वच्छ भारत मिशन जयपुर, बालमुकुंद असावा को डीडवाना-कुचामन कलेक्टर, बचनेश कुमार अग्रवाल को झुंझुनू कलेक्टर से संयुक्त शासन सचिव पीएचईडी, वासुदेव मालावत को अतिरिक्त आयुक्त उद्योग संवर्धन ब्यौरा जयपुर, नीलाभ सक्सैना को करौली और खुशाल यादव को सवाई माधोपुर कलेक्टर लगाया गया है। अंजली राजोरिया को प्रतापगढ़ का कलेक्टर, इंद्रजीत यादव को बांसवाड़ा, रविंद्र गौस्वामी को कोटा और प्रताप सिंह को जैसलमेर का कलेक्टर बनाया है।

सभी आईएएस अधिकारियों की सूची देखें

आरएएस अधिकारियों की सूची देखें

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *