कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज।
चौपहिया गाड़ी की मांग पूरी नहीं करने पर दहेजलोभी ससुराल वालों ने शादी के एक साल बाद ही विवाहिता को घर से निकाल दिया। ससुराल वालों की सेहत पर कई बार की गई समझाईस का जब कोई असर नहीं हुआ विवाहिता ने पुलिस थाने में उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक, शहर के सुंदरपुरा रोड़ स्थित लोमोड़ नगर निवासी सपना की शादी 27 जून 2023 को दिव्यांश शर्मा पुत्र मुरलीधर शर्मा निवासी डालमियों की ढाणी चंदाविहार कॉलोनी, चिड़ावा झुंझुंनू के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत से अधिक करीब 40 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी में सोने-चांदी के आभूषण, कीमती कपड़े सहित हर प्रकार का घरेलू सामान दिया गया था। शादी में मोटी रकम खर्च करने और ससुराल वालों की हर ख्वाहिश पूरी करने के बावजूद दहेजलोभी ससुराल वाले उसकी बेटी को खुशी नहीं रख सके। शादी के बाद से ही उसका पति उसे परेशान करने लग गया। सास शीला देवी व ससुर मुरलीधर सहित ननद हैप्पी विवाहिता को बात-बात पर ताने देने लग गए कि तेरे बाप ने हमारी नाक कटा दी। शादी में कोई चौपहिया वाहन नहीं दिया। कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले विवाहिता पर गाड़ी के लिए 15 लाख रुपए मांगकर लाने का दबाव बनाने लग गए और चेतावनी भी दे दी कि यदि रुपए नहीं मिले तो वे तुझे भी नहीं रखेंगे। विवाहिता ने कई बार समझाईस का प्रयास किया कि उसके पिता ने आपकी हर मांग को पूरा किया, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वाले उसे नौकरानी की तरह रखने लग गए। आखिरकार, ससुराल वाले एक गाड़ी खरीद लाए और उसकी कीमत पीहर से लाने का दबाव डालते हुए उससे मारपीट शुरु कर दी। जिसमें चोट अधिक लगने पर सपना ने अपने पिता को फोन करके बुलाया और उनके साथ कोटपूतली आकर अपना इलाज करवाया। इसके बाद नाते-रिश्तेदारों ने समझाईस की तो ससुराल वाले दुबारा ऐसी हरकत नहीं करने का भरोसा दिलाकर 14 दिसम्बर 2023 को उसे अपने साथ ले गए, किन्तु आरोप है कि उन लोगों ने एक महीने बाद ही फिर मारपीट कर दी। इस पर सपना के पिता ने ससुराल वालों को 2 लाख रुपए देते हुए शेष रकम धीरे-धीरे देने का वायदा भी कर लिया, लेकिन विवाहिता का ससुर नहीं माना। 2 लाख रुपए लेने के कुछ दिन बाद ही उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने शादी में दिया गया हर प्रकार का सारा सामान रख लिया और अब उसके ससुर फोन करके कह रहे हैं कि जल्द ही 13 लाख भिजवा दो, अन्यथा वे अपने बेटे की शादी किसी दूसरी जगह कर देंगे। इस पर विवाहिता अपने पिता के साथ थाने पहुंची और दहेजलोभी ससुराल वालों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है।
Share :

Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
xn88 com IM và TF Gaming chắc chắn sẽ không làm bạn thất vọng khi cung cấp hơn 35+ tựa game cá cược Thể thao điện tử cực kỳ hấp dẫn. Bạn có thể xem nhanh tỷ lệ cược sớm – trước trận đấu để bắt ngay kèo thơm cho riêng mình: Kèo chấp bản đồ, kèo tổng số Round, kèo Chẵn/Lẻ,…
888slot Hiện nay, nền tảng đã phục vụ hàng triệu người đến từ nhiều quốc gia, trong đó có Việt Nam. Sự phát triển này không chỉ chứng tỏ uy tín của nhà cái mà còn khẳng định vị thế vững chắc của sân chơi trong ngành công nghiệp cá cược.
Nhiều người vẫn hiểu lầm rằng tất cả các trang nhà cái đổi thưởng đều là cờ bạc trá hình và bất hợp pháp. Thực tế, slot365 login hoạt động dưới sự giám sát của các tổ chức cấp phép uy tín trong ngành iGaming quốc tế. Nền tảng này tuân thủ nghiêm ngặt các quy định về chống rửa tiền, bảo vệ người chơi và chơi game có trách nhiệm.
Nhà Cái asia slot365 sở hữu số lượng thành viên tham gia siêu khủng bởi hệ thống vận hành chuyên nghiệp, mang lại cơ hội khám phá sản phẩm đặc sắc đa dạng trên thị trường. Thương hiệu cung cấp các sảnh cược nổi tiếng như: Bắn Cá, Casino Trực Tuyến, Thể Thao, Đá Gà, Nổ Hũ