KOTPUTLI-BEHROR: जागरुकता से ही हादसों व क्राइम पर रोकथाम संभव: डीएसपी

KOTPUTLI-BEHROR: जागरुकता से ही हादसों व क्राइम पर रोकथाम संभव: डीएसपी

जिले भर में चला जागरुकता अभियान, नुक्कड़ नाटक भी हुए

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
इन दिनों जिले भर में चलाए जा रहे सडक़ सुरक्षा माह के तहत पुलिस महकमे की ओर से विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को शहर के हंस कॉलेज में एक कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम में डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरडक ने कहा कि सडक़ हादसों और साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए जागरुकता जरुरी है। डीएसपी ने कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए मोबाइल और संचार साधनों पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। सोशल साइट्स ऐप के उपयोग से पहले उनकी प्राइवेसी जरुर चैक करनी चाहिए। हनी ट्रेपिंग जैसे मामलों में लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है। थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का आव्हान भी किया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल डा.एसके शर्मा, डा.प्रेमप्रकाश यादव, पर्वतारोही प्रदीप यादव व प्रिया कुमारी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन दयानंद मांडैया ने किया। दूसरी ओर एसपी राजन दुष्यंत के निर्देश पर एएसपी वैभव शर्मा तथा डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरडक के निर्देशन में ट्रैफिक इंचार्ज रामकिशोर द्वारा जगह-जगह स्कूल, कॉलेजों और बाजारों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। रामकिशोर ने लोों ने यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर लोगों को जागरुक किया गया। इधर, पुलिस थाना पनियाला और भाबरु थाना पुलिस ने भी जागरुकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों और ग्रामीणों को यातायात नियमों व साईबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी।

Share :

2 Comments

  1. Với ba tiêu chí phát triển là “Công bằng – Công khai – Hợp pháp”, 188v vom hứa hẹn sẽ mang tới cho bạn những trải nghiệm giải trí tuyệt đỉnh. Đăng ký hội viên mới, tân thủ không chỉ được thưởng lớn 100% tiền gửi lần đầu, mà còn có cơ hội “đầu tư kiếm lời” với tỷ lệ cược lô đề 1 ăn 99.8 độc quyền hiện nay.

  2. Ứng dụng raja slot365 có một bộ sưu tập slot game 3D vô cùng đa dạng và hấp dẫn. Những trò chơi này được thiết kế với đồ họa 3D sống động, âm thanh chân thực và các chủ đề phong phú từ phiêu lưu, cổ tích đến các câu chuyện thần thoại.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *