KOTPUTLI-BEHROR: विशेष ग्राम सभा का आयोजन आज

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर कैम्पेन के अंतर्गत आज जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रमेश दहमीवाल ने बताया कि निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल के निर्देशानुसार कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे। इसके लिए जिले में आज सभी ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। विशेष ग्राम सभा में 1 अप्रैल 2022 से आज तक विभिन्न कारणों से निरस्त किए गए पेंशन प्रकरणों की सूची ग्राम वार उपलब्ध करवाई जाएगी एवं सूची को पढ़ कर सुनाया जायेगा। साथ ही उक्त पेंशन प्रकरणों की सूची को ग्राम पंचायत कार्यालय में चस्पा करवाया जाएगा। उक्त सूची में प्रदर्शित प्रकरणों में से यदि किसी भी पात्र व्यक्ति की पेंशन को निरस्त किया गया है, तो ग्राम सभा की अनुशंसा के साथ स्वीकृति स्तर पर ऐेसे प्रकरणों को पुन: शुरु किए जाने के लिए अग्रेषित किया जाएगा।

 

Share :

2 Comments

  1. rtp slot365 đã xây dựng được niềm tin lớn từ cộng đồng nhờ chú trọng vào yếu tố an toàn và minh bạch trong mọi khâu vận hành. Với quy trình kiểm soát nghiêm ngặt và công nghệ hiện đại, trải nghiệm của người chơi luôn được bảo vệ tối đa ở mọi khía cạnh.

  2. tải 188v Sau khi hoàn tất việc điền thông tin, bạn sẽ nhận được một mã xác minh qua email hoặc tin nhắn. Anh em chỉ việc nhập mã này vào ứng dụng để hoàn tất quá trình đăng ký là xong.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *