KOTPUTLI-BEHROR: एसपी की तूफानी बल्लेबाजी, फिर भी हार गई टीम

KOTPUTLI-BEHROR: एसपी की तूफानी बल्लेबाजी, फिर भी हार गई टीम

एसडीएम और डीएसपी ने भी किया शानदार प्रदर्शन

फिटनेस प्लस जिम की टीम रही विजेता

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रॉयल फॉरेस्ट रेस्टोरेंट के सौजन्य ने मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह मैच फिटनेस प्लस जिम और कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच खेला गया। मैच में एसपी राजन दुष्यंत ने शानदार और तूफानी बल्लेबाजी की और दमदार प्रदर्शन करके उन्होंने अपनी टीम में अहम भूमिका निभाई, लेकिन फिर भी टीम जीत नहीं सकी और आखिरकार फाइनल मैच में जीत के बाद फिटनेस प्लस जिम की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टीम के कप्तान कमल खटाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम के खिलाड़ी अमन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 146 रन तक पहुंचाया। जिसके खिलाफ पुलिस और प्रशासन की टीम पीछा करते हुए 126 रन पर सिमट गई। हांलाकि, पुलिस और प्रशासन की टीम में पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत नाबाद रहे और डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरडक और एसडीएम बृजेश चौधरी ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार राजस्थान पुलिस के राजेन्द्र को दिया गया। राजेन्द्र ने हैट्रिक ली। अंत में एसपी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

Share :