KOTPUTLI-BEHROR: शिक्षा में कभी नहीं आएगी धन की कमी: पटेल

KOTPUTLI-BEHROR: शिक्षा में कभी नहीं आएगी धन की कमी: पटेल

विभिन्न स्कूलों का वार्षिकोत्सव, शामिल हुए विधायक

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। समीप के बनेठी ग्राम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हंसराज पटेल थे। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कभी भी धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि देवीसिंह तंवर ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व प्रधान विक्रम सिंह तंवर मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने विद्यार्थियों व भामाशाहों को प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। विद्यालय के प्रिंसिपल राजकुमार बैरवा ने स्कूल का प्रतिवेदन पेश किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय कुमार जांगिड ने किया। इस दौरान पूर्व सरपंच सुरेश सिंह, मनोज कुमावत, श्यामलाल वर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। दूसरी ओर दांतिल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। यहां भी विधायक हंसराज पटेल मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए छात्रों व शिक्षकों का शाला में निर्धारित समय तक ठहराव और सीखने तथा सिखाने की प्रक्रिया ठीक तरह से संपन्न हो, इसे लेकर विस्तार से संवाद किया।

Share :