KOTPUTLI-BEHROR: भाजपा प्रत्याशी हंसराज पटेल गुरुवार को दाखिल करेंगे नामांकन, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

KOTPUTLI-BEHROR: भाजपा प्रत्याशी हंसराज पटेल गुरुवार को दाखिल करेंगे नामांकन, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार हंसराज पटेल गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे। कार्यालय प्रभारी जयराम गुर्जर ने बताया कि 2 नवम्बर को शहर के डाबला रोड़ पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक एकत्र होंगे। वहां संबोधन के बाद रैली के रुप में समर्थकों को नामांकन के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नामांकन सुबह सवा 10 बजे पेश किया जाएगा।

Share :