KOTPUTLI-BEHROR: संगठन की मजबूती पर जोर दें कार्यकर्ता: विधायक

KOTPUTLI-BEHROR: संगठन की मजबूती पर जोर दें कार्यकर्ता: विधायक

भाजपा नगर मंडल की बूथ स्तरीय समिति का गठन

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
कोटपूतली भाजपा नगर मंडल में बूथ स्तरीय समिति के गठन के लिए कार्यकर्ताओं की एक बैठक बूथ संख्या 85 में संगठन पर्व के जिला प्रभारी बलवीर बिश्नोई की अध्यक्षता। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हंसराज पटेल थे। इस दौरान पटेल ने कहा कि इस अभियान को पर्व की तरह आयोजित करना है। बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं को जोडक़र मजबूत संगठन खड़ा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। बलवीर विश्नोई ने कहा कि यह पर्व चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए मनाया जा रहा है। इसमें भाजपा के विभिन्न दायित्वों का निर्धारण किया जाना है। बैठक को जिला प्रभारी सत्यवीर यादव, जिला महामंत्री गोपाल अग्रवाल, संगठन पर्व के जिला सह संयोजक विक्रम प्रधान ने भी संबोधित किया। नगर मंडल संयोजक अरुण सैनी ने बताया कि बैठक में बूथ संख्या 85 पर बूथ अध्यक्ष कुंदन अग्रवाल को मनोनीत करके बूथ समिति का गठन कर अभियान की शुरुआत की गई। इसी तरह नगर के सभी 28 बूथों पर समितियां बनाई जायेंगी। इस मौके पर पूर्व जिला मंत्री रविंद्र सिंह शेखावत व यादराम जांगल, रघुवीर गोयल, जिला कोषाध्यक्ष शशि मित्तल, पूर्व चेयरमैन महेंद्र सैनी, कपिल शर्मा, मंडल अध्यक्ष रमेश रावत, जिला मंत्री पुष्कर शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे

Share :