ऑयल एंड फ्लोर मिल यूनियन की कार्यकारिणी का गठन

ऑयल एंड फ्लोर मिल यूनियन की कार्यकारिणी का गठन

बालकृष्ण शुक्ला/सच पत्रिका न्यूज़
कोटपूतली-बहरोड़।
कोटपूतली की ऑयल एंड फ्लोर मिल यूनियन की कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें यूनियन के आगामी सुचारू संचालन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ओमप्रकाश सारस्वत को पुनः मिल का अध्यक्ष चुना, जिस पर सभी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया। इसी क्रम में रामनिवास जांगिड़ को उपाध्यक्ष, सत्यनारायण गोयल को कोषाध्यक्ष, विनोद गोयल को महामंत्री और लोकेश बिदाणी को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान सलीम खान व गोपीराम सैनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए मिल के विकास और सभी सदस्यों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Share :