रिपोर्ट मिलते ही दौड़ी पुलिस, हत्थे चढ़ा आरोपी
पनियाला थाने का मामला, डीएसपी राजेन्द्र बुरडक की टीम ने की कार्रवाई
कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
समीप के पनियाला थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और अब 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि रिश्ते में पीडि़ता का चाचा ही लगता है। आरोपी ने पीडि़त बालिका के साझी गृहस्थी में रहते हुए न केवल वारदात को अंजाम दिया, बल्कि इस बारे में किसी को बताने पर मारने की धमकी भी दी। कोटपूतली-बहरोड़ एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि मामले में बीते 4 जनवरी को ही परिजनों ने पनियाला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले के अनुसार, अभियुक्त विजेंद्र कुमार ने नाबालिक लडकी के साथ करीब 3 साल पहले जबरदस्ती दुष्कर्म और छेडछाड की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु की। डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरडक ने बताया कि अभियुक्त विजेंद्र कुमार पुत्र भगवानाराम जाट निवासी जयसिंहपुरा थाना पनियाला का रहने वाला है। उसने पीडि़त बालिका के साझी गृहस्थी में रहते हुए करीब 3 साल पहले बालिका से जबरदस्ती प्रवेशन लैंगिक हमला किया। उस समय पीडिता की उम्र महज 11 साल थी।
पिता को मारने की धमकी भी दी
आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद किसी को नहीं बताने के लिए बालिका को उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर बच्ची डर गई और इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने पीडि़त बालिका पर करीब 2 से 3 बार लैंगिक हमला किया। इधर, मामले की गंभीरता को देख एसपी राजन दुष्यंत के निर्देश पर एएसपी वैभव शर्मा के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरडक ने मामले की छानबीन करते हुए आरोपी की तलाश के लिए उसके कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी और आखिरकार अब उसे दबोच लिया है। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल विकास कुमार, कांस्टेबल कमलेश कुमार व विक्रम सिंह भी शामिल थे।
Share :

Bạn cần truy cập đúng trang chủ slot365 com, sau đó điền đủ các thông tin cần thiết. Hãy đảm bảo thông tin này được nhập chính xác đầy đủ, vì đây sẽ là những thông tin quan trọng để bạn có thể đăng nhập và thực hiện giao dịch sau này.
I love your blog.. very nice colors & theme. Did you create this website yourself? Plz reply back as I’m looking to create my own blog and would like to know wheere u got this from. thanks
I am not positive the place you’re getting your info, but great topic. I must spend a while finding out more or working out more. Thank you for magnificent info I was searching for this information for my mission.
Very efficiently written story. It will be beneficial to everyone who usess it, as well as me. Keep doing what you are doing – looking forward to more posts.
I truly appreciate this post. I’ve been looking everywhere for this! Thank goodness I found it on Bing. You’ve made my day! Thx again!
Oh my goodness! an incredible article dude. Thanks Nevertheless I am experiencing issue with ur rss . Don’t know why Unable to subscribe to it. Is there anyone getting equivalent rss drawback? Anyone who knows kindly respond. Thnkx
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.