KOTPUTLI-BEHROR: महाविद्यालय में महिला अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क लाइब्रेरी शुरु

KOTPUTLI-BEHROR: महाविद्यालय में महिला अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क लाइब्रेरी शुरु

विधायक हंसराज पटेल ने किया उद्घाटन

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
यहां के राजकीय पाना देवी कन्या महाविद्यालय में महिला अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क पुस्तकालय/वाचनालय सुविधा की शुरुआत की गई है। इस सुविधा का शुभारंभ गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक हंसराज पटेल ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। यह पहल राज्य सरकार की बजट घोषणा के अंतर्गत की गई है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद देना है। प्राचार्य डा.आरपी गुर्जर ने बताया कि यह पुस्तकालय महाविद्यालय की छात्राओं के साथ-साथ क्षेत्र की अन्य महिला प्रतियोगी अभ्यर्थियों के लिए भी उपलब्ध रहेगा। यहां एक स्वच्छ, शांत और सुरक्षित वातावरण में पढऩे की सुविधा दी जाएगी, ताकि महिलाएं अपने करियर निर्माण में कोई बाधा महसूस न करें। पुस्तकालय प्रभारी प्रो.ओमप्रकाश कपूरिया ने बताया कि इच्छुक महिला अभ्यर्थी नियमों के अनुसार प्रवेश लेकर इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। जिले में यह अपनी तरह का पहला महाविद्यालय है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही महिलाओं को यह नि:शुल्क सुविधा दी जा रही है। महाविद्यालय प्रशासन ने योग्य छात्राओं और अभ्यर्थियों से पुस्तकालय प्रभारी से संपर्क कर पंजीयन करवाने की अपील की है।

Share :