भामाशाहों के सहयोग से खड़ब स्कूल की बदली तस्वीर, 3 कमरों, सोलर प्लांट व हॉल का हुआ लोकार्पण

भामाशाहों के सहयोग से खड़ब स्कूल की बदली तस्वीर, 3 कमरों, सोलर प्लांट व हॉल का हुआ लोकार्पण

41 छात्राओं को मिलीं साइकिलें

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज़

ग्राम पंचायत खड़ब स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाहों द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का भव्य लोकार्पण एवं साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भामाशाह शिवलाल चौधरी के सहयोग से निर्मित 3 नए कमरों, 5 किलोवाट के सोलर प्लांट तथा सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण किया गया, वहीं सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार मदन लाल वर्मा, हनुमान प्रसाद, राधेश्याम आर्य एवं जगदीश प्रसाद के सौजन्य से बने हॉल का भी उद्घाटन हुआ। इसके अलावा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा देने के लिए 41 साइकिलों का वितरण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह, कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल, बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत, विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी, जिला महामंत्री सुरेन्द्र चौधरी तथा जिला संगठन सह-प्रभारी सारिका सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अशोक जाट, कमलेश जाट, राजेन्द्र जाट, तेजपाल सिंह, नवीन कुमार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

अतिथियों ने शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाहों के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आधारभूत सुविधाओं के इस विस्तार से विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान नरदेव बेनीवाल, मनोज चौधरी, रोहताश दायमा, संजना चौधरी, सोनू शर्मा बृजवासी और कवि राजेश सराधना द्वारा दी गई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया, जिससे पूरा परिसर उत्साह से सराबोर नजर आया।

Share :