इंटर-डिस्कॉम तबादला नीति व पदोन्नति की उठाई मांग
कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज़
राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन उपखंड कोटपूतली के बैनर तले सोमवार को तकनीकी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार रामधन गुर्जर और सहायक अभियंता अमित कुमार ढाका को मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री एवं प्रबंध निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने इंटर-डिस्कॉम तबादला नीति लागू करने, टाइम बाउंड पदोन्नति का लाभ देने, हार्ड ड्यूटी अलाउंस, निशुल्क बिजली सुविधा, मोटरसाइकिल अलाउंस, तकनीकी पदों का पुनर्गठन व नई भर्ती करने तथा पदोन्नति की समुचित व्यवस्था सहित अन्य प्रमुख मांगें रखीं। इस दौरान एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जांगिड़, उपखंड अध्यक्ष सवाई सिंह जाट, जिला कोषाध्यक्ष सुमित सिसौदिया एवं कोषाध्यक्ष अनिल सैनी सहित बुधाराम गुर्जर, महेश कसाना, हंसराज सैनी, विवेक सैनी, रूपसिंह सैनी, कृष्ण हवलदार, भंवरलाल हवलदार, प्रकाश गुर्जर, कमल कुमार, कर्मचन्द, पवन शर्मा, भादाराम और संदीप सहित बड़ी संख्या में तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share :
