कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज़
कोटपूतली स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा डीएपी और यूरिया उर्वरकों के वितरण को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। संयुक्त निदेशक (कृषि विस्तार) कोटपूतली-बहरोड़ के आदेशों की अनुपालना में समिति में खाद का पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। समिति के मुख्य व्यवस्थापक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कृषकों को क्रय-विक्रय सहकारी समिति से डीएपी एवं यूरिया उर्वरक प्राप्त करने के लिए अपने आधार की फोटो प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। समिति प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना आधार की फोटो प्रति प्रस्तुत किए किसानों को डीएपी व यूरिया उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
Share :
