10 निकायों में पर्यवेक्षक नियुक्त
कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज़
नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कोटपूतली-बहरोड़ के अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर ने जिले के सभी 10 निकायों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस के जिला संगठन महासचिव सूर्यकान्त शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक 21 अगस्त तक अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों का दौरा कर चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों और पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनका फीडबैक लेंगे। इसके बाद 23 अगस्त तक सभी पर्यवेक्षक अपनी विस्तृत रिपोर्ट जिला कांग्रेस के प्रभारी राजपाल शर्मा, सह प्रभारी श्रीमती सरलेश राणा और जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर को सौंपेंगे। इस पूरी प्रक्रिया में पर्यवेक्षकों के साथ संबंधित ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी, मण्डल कांग्रेस प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और मण्डल अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार कोटपूतली में शीशराम दायमा व महेश मीणा, बहरोड़ में राकेश चौधरी व श्रीमती मीनाक्षी रैगर, शाहपुरा (वार्ड सं. 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 50, 51, 52, 53, 54, 55) में प्रदीप यादव व शशि नाहर, विराटनगर में अनीश राव व सुरेश मीणा, पावटा में किशन बंसल व जसविन्दर यादव, नारायणपुर में बदलू रावत व रोशन सैनी, बानसूर में शीशराम यादव व कृष्ण स्वामी, बर्डोद में आशुतोष शर्मा व मोतीलाल यादव, मांढण में छोटूराम सामरिया व अशोक दौराता तथा नीमराणा में सुरेश यादव व गोपाल फागणा को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि सभी पर्यवेक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाते हुए चुनावी रणनीति को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
Share :
