सतीश निमोरिया को मिला ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’
कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर नई दिल्ली में आयोजित सद्भावना दिवस महोत्सव में कोटपूतली के एडवोकेट व सामाजिक कार्यकर्ता सतीश निमोरिया को समाजसेवा, रचनात्मक कार्यों और सदाचारी जीवन के लिए राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, डॉ. ए. पी. सिंह व मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा सहित कई गणमान्य हस्तियों ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। देशभर की 85 विभूतियों के सम्मान समारोह में सतीश निमोरिया ने सामाजिक समरसता और भारत-नेपाल मैत्री को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उन्हें दिसंबर में नेपाल की राजधानी काठमांडू में प्रस्तावित सार्क देशों के सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन के लिए भी आमंत्रित किया गया।
2026-08-25
