कोटपूतली के हंस लॉ कॉलेज में डीएलएसए के संयुक्त तत्वावधान में हुआ पौधारोपण

कोटपूतली के हंस लॉ कॉलेज में डीएलएसए के संयुक्त तत्वावधान में हुआ पौधारोपण

एडीजे नीलम मीणा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज़

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हंस लॉ कॉलेज, कोटपूतली के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में उत्साहपूर्वक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोटपूतली-बहरोड़ की सचिव एवं एडीजे नीलम मीणा ने पौधे रोपते हुए कहा कि पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है और पृथ्वी को हरा-भरा व पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना व उनकी नियमित देखभाल करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि पौधारोपण से पारिस्थितिक संतुलन और जैव-विविधता का संरक्षण होता है।

वहीं कॉलेज निदेशक उमेश बंसल ने मानव जीवन में वृक्षों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तभी समाज स्वस्थ रहेगा, ऐसे में वन महोत्सव और पौधारोपण जैसे अभियान पर्यावरण संवर्धन की दिशा में बेहद अहम कदम हैं। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश यादव, व्याख्याता मनु कुमारी, नेहा शर्मा, कल्पना मीणा, पिंकी सोनी, राहुल सोनी, दिनेश सैनी सहित महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Share :