उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को मिलेगा 50 हजार तक का पुरस्कार

उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को मिलेगा 50 हजार तक का पुरस्कार

कोटपूतली-बहरोड़ में 30 अगस्त तक करें आवेदन

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज़

कोटपूतली-बहरोड़ के संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) कार्यालय द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए राज्य, जिला एवं पंचायत समिति स्तरीय कृषक पुरस्कारों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। संयुक्त निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि भारत सरकार की कृषोन्नति योजना के तहत कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, जैविक खेती, नवाचारी खेती और खाद्य प्रसंस्करण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसान 30 अगस्त 2026 तक ‘राज किसान साथी’ पोर्टल पर ऑनलाइन या नजदीकी कृषि कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के तहत पंचायत समिति स्तर पर 5 गतिविधियों से 5 किसानों, जिला स्तर पर 10 सर्वश्रेष्ठ किसानों और राज्य स्तर पर प्रत्येक गतिविधि से 2-2 किसानों का चयन किया जाएगा, जिन्हें प्रोत्साहन स्वरूप पंचायत समिति स्तर पर ₹10,000, जिला स्तर पर ₹25,000 तथा राज्य स्तर पर ₹50,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

Share :