एक पेड़ लोकतंत्र के नाम अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

एक पेड़ लोकतंत्र के नाम अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

पर्यावरण व मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

न्यूज सर्विस/नवज्योति, कोटपूतली।
यहां के राजकीय एलबीएस पीजी कॉलेज में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को एक पेड़ लोकतंत्र के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.आरके सिंह ने कहा कि वृक्ष प्रकृति के अमूल्य उपहार हैं और उनका संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जिस प्रकार नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत होता है, उसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण में जनसहभागिता से एक स्वस्थ व समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। इस दौरान महाविद्यालय के डॉ. देशराज यादव, प्रो. कपूरचंद वर्मा, प्रो.अशोक सिंह, डॉ. हंसराज सोनी, डॉ. हुकम चंद गुर्जर, प्रो. घनश्याम, डॉ. अमित कुमार, प्रो. चंदन सिंघल, प्रो. योगेश यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Share :