बुजुर्गों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बालकृष्ण शुक्ला/सच पत्रिका न्यूज़
कोटपूतली-बहरोड़। महात्मा बुद्ध संस्थान द्वारा संचालित स्वयंसिद्धा आश्रम में मंगलवार को जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिकों के लिए राजस्थान राज्य कार्य योजना के तहत एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हंसराज पटेल की धर्मपत्नी राधा पटेल ने आवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष धरती के श्रृंगार व भारतीय संस्कृति के द्योतक हैं। उन्होंने वृक्षों को प्राणवायु दाता एवं देवतुल्य बताते हुए अधिकाधिक पौधारोपण करने और उनके संरक्षण पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर संस्था सचिव डॉ.एचएन धोलीवाल ने वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ों के बिना जीवन संभव नहीं है। कार्यक्रम के दौरान आश्रम के आवासियों ने मुख्य अतिथि के साथ मिलकर पौधों पर अपनी-अपनी माँ के नाम की पट्टिका लगाकर पौधारोपण किया और समाज को पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। इस दौरान आश्रम मैनेजर चंचल, नर्सिंग स्टाफ मुकेश कुमार, योगा टीचर कानाराम, सुरक्षाकर्मी मंजीत, केयर टेकर विमला सुरेला, देवांग सहित 40 आवासी मौजूद रहे।
