बालकृष्ण शुक्ला/सच पत्रिका न्यूज़
कोटपूतली-बहरोड़।
सेवा भारती समिति, कोटपूतली के तत्वावधान में गुरुवार को क्षेत्र के छह प्रमुख शिक्षण संस्थानों में सुपोषित भारत अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य, पोषण व संतुलित आहार पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें कुल 870 बालक, 743 बालिकाएं व 97 स्टाफ सहित 1710 लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके तहत शिव सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य बद्री प्रसाद शर्मा के सान्निध्य में 1135 प्रतिभागियों को विशेषज्ञ डॉ. अरविंद मित्तल ने पोषण के गुर सिखाए, जहां जिला मंत्री महेश चंद सैनी, जिला सह मंत्री नागर मल अग्रवाल, जिला सह कोषाध्यक्ष रतन लाल मोरिजावाला व जिला सह स्वास्थ्य आयाम प्रमुख अमर सिंह कुमावत मौजूद रहे। वहीं, हंस ग्रुप ऑफ एजुकेशन में निदेशक उमेश बंसल के मार्गदर्शन में 123 प्रतिभागियों के समक्ष डॉ. अरविंद मित्तल, जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव, महेश चंद सैनी, नागर मल अग्रवाल व अमर सिंह कुमावत उपस्थित रहे। महारानी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खड़ब में निदेशक महीपाल सिंह तंवर के सानिध्य में 231 लोगों ने भाग लिया, जिसमें जिला स्वास्थ्य आयाम प्रमुख भूपेंद्र सोनी, जिला स्वावलंबन प्रमुख छाजूराम सैनी एवं नगर उपाध्यक्ष सुरेश मीणा शरीक हुए। इसके अलावा राजकीय महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुरा में प्रधानाचार्य अशोक सुरेला के नेतृत्व में 79, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जोधपुरा में प्रधानाचार्य संगीता कुमारी यादव के नेतृत्व में 41 तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कांसली में प्राचार्य किशोरी लाल वर्मा के नेतृत्व में 101 विद्यार्थियों व स्टाफ ने भाग लिया, जहां भूपेंद्र सोनी, छाजूराम सैनी व सुरेश मीणा ने उपस्थित रहकर सभी को स्वस्थ जीवनशैली और दैनिक जीवन में पौष्टिक आहार अपनाने का संदेश दिया।

