KOTPUTLI-BEHROR: चौधरी संगठन का 66वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न, नई कार्यकारणी का गठन, प्रतिभाओं का किया सम्मान

KOTPUTLI-BEHROR: चौधरी संगठन का 66वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न, नई कार्यकारणी का गठन, प्रतिभाओं का किया सम्मान

योगेश अध्यक्ष व प्रमोद महामंत्री बने

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
अग्रवाल चौधरी संगठन समिति, कोटपूतली का 66वां वार्षिक अधिवेशन रविवार को स्थानीय श्रीराम भवन परिसर में आयोजित हुआ। इस दौरान नई कार्यकारणी का गठन और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। अधिवेशन के सभापति घनश्याम बंसल, अध्यक्ष पुष्करमल चौधरी व विशिष्ठ अतिथि श्रीराम सभा समिति अध्यक्ष राकेश खजांची थे। मंत्री प्रमोद गुप्ता ने वार्षिक प्रतिवेदन व कोषाध्यक्ष राकेश खजांची ने आय-व्यय का ब्यौरा व श्मशान विकास समिति अध्यक्ष उत्तम बंसल ने समिति के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। श्रीमती चमेली देवी गोकुल चन्द अग्रवाल चेरीटेबल ट्रस्ट के भामाशाह डा.महेश अग्रवाल द्वारा समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व चांदी का सिक्का भेंटकर सम्मानित किया गया।
अधिवेशन में गठित हुई नई कार्यकारणी में एडवोकेट योगेश शरण बंसल अध्यक्ष व प्रमोद बंसल महामंत्री चुने गए। वहीं, उपाध्यक्ष बजरंग शरण बंसल, सह मंत्री अशोक बंसल, कोषाध्यक्ष राकेश खजांची को बनाया गया तथा दीपक बंसल, भारत बंसल, नितेश गुप्ता, राजेन्द्र बंसल, सुभाष बंसल, अनिल शरण बंसल को सदस्य के रूप में कार्यकारणी में शामिल किया गया। श्मशान विकास समिति की नई कार्यकारणी में उत्तम कुमार गुप्ता अध्यक्ष व राजेश गुप्ता सचिव, सीए अमित कुमार बंसल कोषाध्यक्ष तथा सुभाष बंसल व अमरनाथ बंसल सदस्य चुने गए। इस दौरान सतीश बंसल, योगेश गुप्ता, जितेन्द्र चौधरी, राजेश गुप्ता, प्रेम बंसल, अनुपम बंसल, विनीत बंसल, संदीप बंसल, सुभाष बंसल, अंचल बंसल, सुरेंद्र बंसल, राजेश बंसल, पवन बंसल, राजेंद्र बंसल, प्रहलाद बंसल, अमित बंसल, अंचल गुप्ता, सियाराम बंसल, पूरण बंसल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। संचालन योगेश शरण व दीपक बंसल ने संयुक्त रुप से किया।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *