कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
स्थानीय विद्यालय न्यू पैरागोंन स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन कैलाश चंद सैनी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान सिर्फ एक परंपरा या औपचारिकता नहीं बल्कि समाज की उन्नति और विकास की सबसे अहम बुनियाद है। आज हम जब महिलाओं की ताकत और उपलब्धियों की बात करते हैं तो 8 मार्च का दिन खुद बे खुद ही एक प्रतीक बन जाता है। यह सिर्फ एक तारीख ही नहीं बल्कि नारी शक्ति की संघर्ष, संकल्प और सफलता का उत्सव है। इसलिए दुनिया भर में इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में मनाया जाता है। विद्यालय चेयरमैन ने सभी महिला शिक्षकों के साथ केक काटकर व उपहार देखकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर विद्यालय एमडी लेखराज सैनी, प्रधानाचार्य राजेंद्र यादव, एचएम पूजा सैनी, सरोज शर्मा, संतोष, मनीषा, कृष्णा, हेमलता, निकिता, सीमा, ज्योति, बबीता, सरला, जिज्ञासा, अंजू, साधना, मीनू सैनी, उमा, निशा, अंशु, करिश्मा, अनीता, अर्चना, खुशी व सीमा सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
2025-03-08
bdlhyw
q1i1pj
ym9323
dsp3tu
ucoynm
gle6hs