कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
8 मार्च को हंस लॉ कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमीनार का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में किया गया। महिलाओं की शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता क्या यह समाज में बदलाव ला सकती है। जिसमें सभी लॉ विद्यार्थियों ने सेमीनार में बढ़-चढक़र भाग लिया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक ने बताया कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे। समाज में महिलाओं को अधिक से अधिक जागरुक करने की आवश्यकता है। जिससे महिलाएं शिक्षित होंगी तो पूरा परिवार शिक्षित होगा तो समाज में जागरुकता फैलेगी। महिलाएं आज सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। कॉलेज प्राचार्य डा.प्रेम प्रकाश यादव ने महिलाओं के अधिकार एवं कृतव्यों के बारे में विस्तार से बताया कि महिलाएं शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनेंगी। समाज में फैली बुराईयां दहेज प्रथा, बाल विवाह, भू्रण हत्या और हिंसक अपराधों को दूर करने में भागीदारी होगी। जिससे देश एवं समाज के विकास में उन्नति होगी। आज समाज व देश में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी है। इस अवसर पर आयुषी मान, राहुल सोनी, सरोज, पिंकी सैनी, दिनेश सैनी, राजकमलेश्वर व इंद्रलाल सैनी उपस्थित रहे।
Share :
9ef6ow
g5eu3r
u21cox
4nu2ta
u98cvs