अब तक दी 10 लाख से अधिक आहुतियां
कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
समीप के पवित्र फूटा जोहड़ा धाम में चल रहे श्रीराम महायज्ञ में आस्था और श्रद्धा का संगम देखने को मिल रहा है। शनिवार को महायज्ञ के चौथे दिन यज्ञाचार्य दिनेश त्रिवेदी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक आहुतियां दी गई। आयोजक आचार्य बलराम दास महाराज ने यज्ञ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महायज्ञ से जगत का पोषण होता है और वातावरण शुद्ध होता है। कार्यक्रम में जगराम म्हासी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं सराधना परिवार बाला का नांगल द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन कर भक्तों की सेवा की गई। वैदिक ब्राह्मा रमाकांत टीलावत खोरी ने जानकारी दी कि महायज्ञ में अब तक कुल 10 लाख 42 हजार 490 आहुतियां अर्पित की जा चुकी हैं। आयोजन में सेवक कृष्ण छेपट, रामफल कसाना सहित दर्जनों सेवाभावी कार्यकर्ता निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही कई भामाशाहों ने भी यज्ञ की जिम्मेदारियों में योगदान देकर धर्म कार्य को सहयोग प्रदान किया है।
Share :