कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज़
शहर के गोपालपुरा रोड स्थित नवनिर्मित होटल मैक्स का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। यह आयोजन संत सीताराम दास महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र की प्रमुख राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि राधा पटेल तथा कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इन्द्राज सिंह गुर्जर तथा पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, राजा सरपंच, मनोज चौधरी और अजय जाखड़ ने शिरकत की। अतिथियों ने विधिवत फीता काटकर होटल का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान होटल के एमडी महेन्द्र सराधना, भवानी सराधना एवं कृष्ण सराधना ने सभी अतिथियों व आगंतुकों का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। आयोजकों ने बताया कि होटल मैक्स में क्षेत्रवासियों व यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं और उच्च स्तरीय आतिथ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। इस उद्घाटन अवसर पर भाजपा नेता हीरालाल रावत, जगदीश प्रसाद, लीलाराम, हनुमान, पुष्कर, महेश, भगवान सहाय, मुकेश, पुराण, राजेश, राहुल, योगेश, कैलाश पटेल, नीरज पटेल तथा महेंद्र चेयरमैन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Share :
