नगर कीर्तन के साथ निकली गुरु ग्रंथ साहेब की सवारी
कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
शहर में मंगलवार को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। श्री गुरुद्वारा सभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं और पुरुषों ने ढोल और चिमटों की थाप पर भजन गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। पंच प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन में पालकी साहिब में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। नगर कीर्तन शहर के रामभवन से शुरु होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरुद्वारे पर पहुंचा। इस दौरान जम्मू वाले हरप्रीत सिंह तथा मनजीत सिंह ने कीर्तन भी किया। इसके बाद गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सेवक इन्द्रपाल सिंह, विरेन्द्र अरोड़ा, जतिन मेंहदीरत्ता, हरी पुन्हानी, ओमप्रकाश पुन्हानी, चिमनलाल अरोड़ा, मनीष पंजाबी, मनदीप सिंह समेत अनेक युवकों ने अपनी सेवाएं दी।