बालकृष्ण शुक्ला/सच पत्रिका न्यूज़
कोटपूतली-बहरोड़। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एडवोकेट हीरालाल रावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पनियाला स्थित गौशाला पहुंचकर गौ सेवा की, जहां गायों को गुड़ और दलिया खिलाया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस सेवाभावी आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में बुधराम गुर्जर, कृष्ण स्वामी, योगेश गुर्जर, अमित कसाना, पूरण गुर्जर और विजेंद्र गुर्जर समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
2026-09-01
