प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, डीएसपी निर्मला ने दिए सुरक्षा टिप्स

प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, डीएसपी निर्मला ने दिए सुरक्षा टिप्स

बालकृष्ण शुक्ला/सच पत्रिका न्यूज़
कोटपूतली-बहरोड़।
यहां के राजकीय पाना देवी कन्या महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र के तत्वावधान में आयोजित चार सप्ताह के आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का उत्साहपूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि आरपीएस अधिकारी निर्मला पण्डिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ स्वयं की रक्षा करने के गुर सिखाए। उन्होंने साइबर व व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान करते हुए राजकोप सिटीजन एप सहित पुलिस की विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं की उपयोगिता बताई और उनका लाइव प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्र की संयोजिका प्रोफेसर संगीता जाट ने अतिथियों का स्वागत कर चार सप्ताह तक चली गतिविधियों व शिविर की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंच का संचालन डॉ. जगराम गुर्जर ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर प्रिया खंगारावत ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रोफेसर विश्वंभर दयाल, डॉ. यामिनी यादव, डॉ. चंद्रप्रभा, डॉ. प्रतिभा पोसवाल, डॉ. ओमप्रकाश कपूरिया, डॉ. मनोज सैनी सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में विषम परिस्थितियों में तत्परता, सजगता और व्यावहारिक आत्मरक्षा कौशल विकसित कर उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा।

Share :