छात्राओं ने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को दिया स्वच्छता और स्वास्थ्य का पाठ

छात्राओं ने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को दिया स्वच्छता और स्वास्थ्य का पाठ

बालकृष्ण शुक्ला/सच पत्रिका न्यूज़
कोटपूतली-बहरोड़।
महिला नीति के अंतर्गत यहां के राजकीय पाना देवी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने सोमवार को वार्ड नंबर 3 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण कर नौनिहालों को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने बच्चों को सरल और रोचक तरीके से नियमित हाथ धोने, साफ-सफाई का ध्यान रखने, स्वच्छ भोजन और शुद्ध पेयजल के महत्व की जानकारी देते हुए अच्छी स्वास्थ्य संबंधी आदतें अपनाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की महिला नीति प्रभारी डॉ. कमलेश यादव एवं डॉ. प्रिया खंगरावत ने उपस्थित रहकर बच्चों को दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतों को शामिल करने का संदेश दिया। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका श्रीमती ममता यादव ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए महाविद्यालय की इस पहल की सराहना की। प्रारंभिक अवस्था से ही बच्चों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता विकसित कर सामाजिक सहभागिता के माध्यम से स्वस्थ समाज का निर्माण करना इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य रहा।

Share :